रायपुर। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे प्रदेश में डीएड (डिप्लोमा इन एजुकेशन), बीएड (बैचलर ऑफ एजुकेशन) और एमएड (मास्टर ऑफ एजुकेशन) के नए कॉलेज खोलने पर राज्य सरकार ने रोक लगा दी है। सरकार का तर्क है कि पहले से चल रहे कॉलेजों की सीट नहीं भर पा रही है, लिहाजा नए कॉलेजों को अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिया जाएगा।
शिक्षक - समाचार
Thursday, 31 March 2016
नहीं चलेगी लेटलतीफी , उच्च स्तर पर होगी मॉनिटरिंग
झालावाड़। प्रारम्भिक शिक्षा के राजकीय स्कूलों के शिक्षकों की अब बॉयोमेट्रिक मशीन से हाजरी लगेगी। सरकार ने लगातार स्कूलों में देर से पहुंचने वाले शिक्षकों पर अंकुश लगाने के मकसद से यह योजना शुरू की है। प्रथम चरण में झालावाड़ जिले में 101 तथा अजमेर जिले में 129 राजकीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में ये मशीनें लगाई जाएंगी।
आज से बदलेगा स्कूल - अस्पताल का समय
एकअप्रैल यानी शुक्रवार से नया वित्तीय वर्ष प्रारंभ हो जाएगा। इसके साथ ही कुछ बदलाव भी होंगे। शुक्रवार से सरकारी अस्पतालों स्कूलों का समय भी बदल जाएगा। अस्पताल के आउटडोर का समय भी अब एक घंटा पहले हो जाएगा। इससे मरीजों को गर्मी में परेशानी नहीं होगी।
इलाहाबाद : 175 छात्रो पर नियुक्त है मात्र एक शिक्षक , कैसे हो पढ़ाई
इलाहाबाद: सरकार जहां परिषदीय स्कूल में बच्चों के पंजीकरण पर जोर दे रही है वहीं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित स्कूलों में स्टाफ के अभाव में बच्चों का भविष्य नहीं निखर पा रहा है। कई स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती नहीं होने की वजह से एक शिक्षक के भरोसे स्कूल चल रहे हैं। सरकार शैक्षिक गुणवत्ता पर बल दे रही है।
6000 रुपए रिश्वत लेते शिक्षक गिरफ्तार, एक माह में 12 लोगों को निगरानी ने किया ट्रैप
पटना.भाउचर पर साइन करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में निगरानी ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला अरवल के डॉ भीम राव अंबेडकर गल्र्स हाई स्कूल का है।
बलरामपुर : बच्चों को उच्चारण सिखाएं शिक्षक , डॉयट में आयोजित प्रशिक्षण में शामिल हुए सौ शिक्षक कम पड़ी बैठने की जगह
संवादसूत्र, बलरामपुर : समावेशी शिक्षण का उद्देश्य शिक्षक को विद्यालय के आसपास के स्थानीय क्षेत्रों में बोली जाने वाली भाषा को समझने का तरीका बताना है। साथ ही उन्हें बोलचाल व समान्य भाषा के अंतर को समाप्त कर बच्चों को सही भाषा का बोध कराना है।
वर्ष 2015 के राष्ट्रीय और राज्य शिक्षक पुरस्कारों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाकर 15 अप्रैल की गयी, सभी बीएसए और एडी बेसिक को जारी किया गया आदेश
वर्ष 2015 के राष्ट्रीय और राज्य शिक्षक पुरस्कारों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाकर 15 अप्रैल की गयी, सभी बीएसए और एडी बेसिक को जारी किया गया आदेश
Subscribe to:
Posts (Atom)