Thursday, 31 March 2016

पूर्ण वेतनमान की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन

पटना.पूर्ण वेतनमान की मांग को लेकर बुधवार को शिक्षकों ने पटना में विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षक विधानसभा का घेराव करने निकले, लेकिन गर्दनीबाग के पास उन्हें रोक दिया गया। यहां शिक्षकों और पुलिस के बीच नोक-झोक हुई। आक्रोशित शिक्षक सरकार विरोधी नारे लगाने लगे और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।
शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केशव कुमार ने कहा कि सरकार को हर-हाल में राज्य के 4 लाख नियोजित शिक्षकों को पूर्ण वेतनमान, ऐच्छिक स्थानान्तरण, सरकारी कर्मी का दर्जा, और सभी प्रशिक्षित शिक्षकों को एक साथ प्रशिक्षिण देना होगा।
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के शिक्षा विरोधी नीति के कारण ही राज्य में शिक्षा व्यवस्था चरमराता जा रहा है। सरकार शिक्षकों को मासिक वेतन भुगतान करने व सरकारी स्कूलों को संसाधन युक्त बनाने में असफल है।
पूर्ण वेतनमान की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन

No comments:

Post a Comment