पटना| पूर्ण वेतनमानकी मांग को लेकर बुधवार को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षकों ने गर्दनीबाग में विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षक विधानसभा का घेराव करने निकले थे, लेकिन गर्दनीबाग के पास उन्हें रोक दिया गया। यहां शिक्षकों और पुलिस के बीच नोक-झोंक हुई।
आक्रोशित शिक्षक सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे, और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पूरण कुमार ने कहा कि सरकार को हर-हाल में राज्य के 4 लाख नियोजित शिक्षकों को पूर्ण वेतनमान, ऐच्छिक स्थानांनतरण, सरकारी कर्मी का दर्जा, और सभी प्रशिक्षित शिक्षकों को एक साथ प्रशिक्षण देना होगा। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के शिक्षा विरोधी नीति के कारण राज्य में शिक्षा व्यवस्था चरमरा रही है। सरकार शिक्षकों को मासिक वेतन भुगतान करने सरकारी स्कूलों को संसाधन युक्त बनाने में असफल है। धरना में प्रदेश उपाध्यक्ष रामपुकार सिन्हा, जयंत कुमार सिंह, नवीन कुमार सिंह, लालबाबू कुमार आदि शामिल थे।

No comments:
Post a Comment