जागरण संवाददाता, रुड़की: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में
गणित विषय को आसान ढंग से पढ़ाने को लेकर चल रही कार्यशाला का बुधवार को
समापन हो गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि शिक्षक प्राथमिक कक्षाओं से
ही बच्चों के अंदर से डर को खत्म करने का काम करें।
डायट रुड़की में राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद की ओर से उच्च प्राथमिक स्तर पर गणित के उपकरणों के अनुप्रयोग विषय को लेकर एक तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। बुधवार को कार्यशाला के समापन अवसर पर डायट के प्राचार्य दिनेश लाल शाह ने कहा कि गणित विषय को लेकर तमाम तरह के शोध कार्य चल रहे हैं। बावजूद इसके गणित को लेकर तमाम तरह की भ्रांतियां है। इसलिये शिक्षकों को चाहिये कि वह प्राथमिक स्तर से ही बच्चों के अंदर से गणित विषय के डर को समाप्त करने का काम करें। एससीईआरटी से आये विशेषज्ञ मनोज शुक्ला ने कहा कि जब से गणित के टूल्स एवं उपकरण आये हैं तब से गणित के घन, घनाव आदि के बारे में बच्चों को पढ़ाना आसान हो गया है। गणित को अधिक से अधिक क्रिया आधारित बनाया जाए। इस अवसर पर कार्यशाला संयोजक डॉ. पीतम ¨सह, अवनीश उनियाल, आरसी नौटियाल, बीएस कठैत, शालिनी, केएल पुरोहित, कमलेश, विनोद ध्यानी आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment