Thursday, 31 March 2016

ट्रेनिंग लेने अमेरिका जाएंगे सरकारी स्कूलों के शिक्षक

जोधपुर| प्रदेशके सरकारी स्कूलों के गुरु जी अब ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजे जाएंगे। इसमें उन्हें सिखाया जाएगा कि स्कूलों में शिक्षा के स्तर को कैसे बढ़ाया जाए, ताकि स्टूडेंट्स के मेंटल स्टेटस को बढ़ाकर स्कूल का वार्षिक रिजल्ट बेहतर किया जा सके।
इंटरनेशनल रीडर इन एजुकेशन के तहत शिक्षकों को यूएस यूनिवर्सिटी भेजने के लिए उनसे आवेदन मांगे जाएंगे और चयन के बाद विशेष प्रशिक्षण के लिए उन्हें यूएस भेजा जाएगा। प्रशिक्षित शिक्षक कक्षा छह से बारहवीं तक के स्टूडेंट्स को सामाजिक, गणित, अंग्रेजी विज्ञान की शिक्षा देंगे। प्रारंभिक स्तर पर राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में प्रशिक्षण के इच्छुक शिक्षक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की जानकारी डीईओ के माध्यम से शिक्षकों को दी जाएगी। शिक्षकों का बीएड डिग्री धारक होना जरूरी होगा।

No comments:

Post a Comment