Thursday, 31 March 2016

वेतन के लिए शिक्षकों ने डीएसई कार्यालय का किया घेराव

जमशेदपुर | बकायावेतन भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द से जल्द वेतन भुगतान करने की मांग की।
शिक्षक जब विभाग का घेराव कर रहे थे, उस समय जिला शिक्षा अधीक्षक इंद्रभूषण सिंह अपने कार्यालय में नहीं थे। इसके बाद शिक्षक उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और डीसी को वेतन भुगतान से संबंधित मांग पत्र सौंपा। घेराव का नेतृत्व कर रहे अरुण कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों को दो माह का वेतन नहीं मिला है। वे लगातार इसकी मांग कर रहे हैं, लेकिन डीएसई हमारी बात नहीं सुनते हैं। वे अपने कार्यालय में नहीं हैं, इसलिए हमें डीसी कार्यालय आना पड़ा। वेतन नहीं दिया गया, तो हम उग्र आंदोलन होगा। 

No comments:

Post a Comment