Thursday, 31 March 2016

अतिथि शिक्षकों से सम्बन्धित समाचार

स्कूलों में शिक्षकों की कमी से जूझ रही सरकार अतिथि शिक्षकों की सेवा बारह माह लेने पर विचार कर रही है. इन्हे मानदेय भी पुरे वर्ष का मिलेगा. अभी तक शिक्षा सत्र के आठ माह इनमे काम लिया जाता है और उतना ही मानदेय का भुगतान होता है.
सरकार शीघ्र ही इस सम्बन्ध में बैठक करने जा रही है. विषयवार शिक्षकों की कमी पूरी करने वर्ष 2008 से सरकार ने अतिथियों की जगह ली थी. इन्हे शिक्षक सत्र प्रारम्भ होते ही जुलाई से नियुक्त किया जाता है. मार्च में परीक्षाएं प्रारम्भ होने से एक माह पहले फरवरी से सेवा मुक्त कर देते है. अब लेक्चरार, यूडीसी, सहायक शिक्षक की भांति इन्हे बारह माह का वेतन दिया जाएगा, उतना ही इनसे काम लिया जाएगा. इन बिंदुओं पर स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन बैठक लेने जा रहे है, जिसमे विभाग के अफसरों के साथ अतिथि शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल भी शामिल होगा.

No comments:

Post a Comment