प्राइमरी व मिडिल की परीक्षाओं को शिक्षकों ने मजाक बना दिया है। कहीं तो शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं में सवालों के उत्तर खुद लिख रहे हैं तो कहीं अनुपस्थित परीक्षार्थियों की कॉपियों को दीगर छात्रों से लिखवाया जा रहा है। ऐसे ही दो मामले बुधवार को बीईओ पहाडग़ढ़ बृजेश शर्मा ने टुड़ीला व जखौदा में पकड़े। कार्रवाई का प्रस्ताव जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा गया है।
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पहाड़गढ़ बृजेश शर्मा बुधवार की सुबह 9.55 बजे प्राइमरी स्कूल टुड़ीला की परीक्षा चेक करने पहुंचे। बीईओ ने पाया कि कक्षा पांच के गणित विषय की 38 उत्तर पुस्तिकाओं में से किसी एक पर भी रोल नंबर व छात्र का नाम अंकित नहीं है। आलम था कि स्कूल में एक भी परीक्षार्थी भी उपस्थित नहीं था। उत्तर पुस्तिकाओं में लिखी इबारत को देखने से स्पष्ट हुआ कि गणित के सवालों को तीन-चार शिक्षकों ने मिलकर लिखा है।
करेंगे कार्रवाई
टुड़ीला व जखौदा स्कूल की परीक्षाओं में गड़बड़ी के संबंध बीईओ की रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। डा. आरएन नीखरा, जिला शिक्षा अधिकारी
बोर्ड पर लिखकर करा रहे नकल
आठवीं की परीक्षा का रिजल्ट अ‘छा आए। सभी बच्चे पास हो जाएं इसके लिए नूराबाद क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षक मिडिल परीक्षा के सवालों का जबाव ब्लेक बोर्ड पर लिखकर हल करा रहे हैं।
देवगढ़ क्षेत्र के स्कूलों में अनुपस्थित छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं को दीगर छात्रों से लिखवाया जा रहा है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्यों कि जिला शिक्षा कार्यालय के परीक्षा सेक्शन से पांचवीं व आठवीं की परीक्षाओं में अनुपस्थित छात्रों की संख्या प्रतिदिन नहीं मांगी जा रही है।
पांचवीं की उत्तरपुस्तिकाओं पर रोल नंबर ही लिखे नहीं पाए गए।
सुबह 10.40 पर बंद मिला स्कूल
जखौदा का प्राइमरी स्कूल बुधवार की सुबह 10.40 बजे औचक निरीक्षण के दौरान बीईओ शर्मा को बंद मिला। जबकि परीक्षा कराने का समय सुबह आठ बजे से 10.30 बजे तक का है। शिक्षकों ने परीक्षा कहां, कैसे संपन्न करायी इसकी जानकारी स्कूल बंद होने के कारण नहीं मिल सकी। इस स्कूल के स्टाफ के खिलाफ भी कार्रवाई का प्रस्ताव डीईओ को भेजा गया है।
केन्द्राध्यक्ष व हेडमास्टर भी निरुत्तर
रा’य शिक्षा केन्द्र के निर्देश पर आयोजित पांचवीं व आठवीं की परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए नियुक्त किए गए टुड़ीला परीक्षा केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष व हेडमास्टर माता प्रसाद त्यागी के पास इस बात का कोई जबाव नहीं था कि उत्तर पुस्तिकाओं पर रोल नंबर अंकित क्यों नहीं है। परीक्षार्थी समय पूरा होने सुबह 10.30 बजे से पहले स्कूल छोड़कर कहां व कैसे चले गए। बाद में पंचनामा पर केन्द्राध्यक्ष व हेडमास्टर ने इस बात को कुबूल किया कि औचक निरीक्षण के दौरान 38 कॉपियां बिना रोल नंबर के पाई गईं। बीईओ ने कार्रवाई का प्रस्ताव जिला शिक्षा अधिकारी को भेज दिया है।

No comments:
Post a Comment