बलिया। शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के प्रावि बहादुरपुर में हुए एमडीएम प्रकरण के विरोध में प्राथमिक शिक्षकों का धरना गुरुवार को भी जारी रहा। बीआरसी बेलहरी पर शिक्षक संघ के सभी संगठन के पदाधिकारियों ने दरी पर बैठकर हड़ताल को समर्थन दिया। ऐलान किया गया कि जब तक शिक्षकों का निलंबन तथा फर्जी मुकदमा वापस नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।
अगर विभाग एवं जिला प्रशासन अध्यापकों की मांगों को नहीं मानता है, तो आंदोलन को और तेज करते हुए चार अप्रैल से बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। धरना सभा को संबोधित करते हुए प्राशिसं के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहा कि शिक्षकों की मांगों का समाधान जल्द होगा। संगठन इस लड़ाई को तब तक जारी रखेगा, जब तक समस्या का समाधान न हो जाय। अवधेश सिंह ने कहा कि एमडीएम विवाद का जड़ है। इसका स्थायी समाधान निकलना चाहिए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राजेश पाण्डेय ने कहा कि एमडीएम के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाकर प्रदेश सरकार के माध्यम से केन्द्र सरकार को भी अपना विरोध दर्ज कराया जायेगा। विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम चौबे ने कहा कि शिक्षकों के मान-सम्मान की लड़ाई में संगठन हमेशा आगे रहा है और रहेगा। मंत्री धीरज राय ने हमलावरों पर कार्रवाई तथा निलंबन वापस होने तक संघर्ष जारी रहेगा। आदर्श शिक्षामित्र एसोसिएशन के अध्यक्ष काशीनाथ यादव ने इस लड़ाई को और तेज करने पर बल दिया। कार्यक्रम के संयोजक अजेय किशोर सिंह ने कहा कि यदि शनिवार तक निलंबन वापस नहीं हुआ तो चार अप्रैल से यह धरना बीएसए कार्यालय पर होगा। कहा कि एक अप्रैल से बीआरसी पर सुबह आठ बजे प्रारंभ होगा, जो एक बजे तक चलेगा। धरना सभा को मिथिलेश सिंह, हरीश उपाध्याय, बृजकिशोर पाठक, अनिल सिंह, अजय मिश्र, अजय सिंह, सुनील पाण्डेय, ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव, आशुतोष शुक्ल,बृजनाथ मिश्र, कमला सिंह, आशुतोष ओझा, शशिकांत ओझा, उषा देवी, श्रीराम चौबे आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर डॉ. निर्मला गुप्ता, प्रतिमा उपाध्याय, मीरा सिंह,आशा सिंह, मीनू तिवारी, योगेन्द्र उपाध्याय, सुरेन्द्र सिंह, जेपी सिंह, राजीव मिश्र,एसपी तिवारी, दीपक उपाध्याय, देव कुमार यादव, श्रीप्रकाश मिश्र, राधेश्याम मिश्र,गिरिश मिश्र, नगरजीत यादव, प्रभात सिंह व अमित सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता अब्दुल रसीद अंसारी तथा संचालन रविकांत पाण्डेय ने किया। उधर, शाम को ही बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने प्रावि बहादुर के सभी शिक्षकों का निलम्बन वापस ले लिया। बताया कि शिक्षकों का निलम्बन वापस लेने के साथ ही बेलहरी शिक्षा क्षेत्र में ही उनकी तैनाती दी गयी है।

No comments:
Post a Comment