Thursday, 31 March 2016

मूल्यांकन कार्य में परीक्षकों की बहानेबाजी

 हाथरस : शिक्षक को जहां बच्चे भगवान के रूप में पूजते हैं। वहीं शिक्षक अपने शिष्यों के भविष्य को लेकर आश्वस्त नहीं है। बुधवार को उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू करा दिया गया। लेकिन मोटा वेतन लेने वाले तमाम ऐसे शिक्षक व शिक्षिकाएं थे, जो मूल्यांकन कार्य से बचना चाह रहे थे और वो बीमारी का बहाना
लगाते रहे। लेकिन ऐसे परीक्षकों को उपनियंत्रकों की ओर से राहत नही दी गई। स्पष्ट शब्दों में कह दिया गया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी का मेडिकल लेकर आओं तब विचार किया जाएगा।
तीन मूल्यांकन केंद्रों पर बुधवार से मूल्यांकन कार्य शुरू करा दिया गया। परीक्षकों की ड्यूटी बोर्ड से ही तय करके भेजी गई थी, ताकि समय से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो सके। बताते चले कि एडेड विद्यालयों में तैनात शिक्षक व शिक्षिकाओं को हर माह मोटा वेतन दिया जाता है। बताते चले कि अब एक अप्रैल से विद्यालयों का संचालन शुरू कर दिया है। वही पिछले डेढ़ माह से शिक्षक व शिक्षिकाए परीक्षाओं को कराने में व्यस्त रहे। उन्हें सही ढंग से आराम करने का मौका भी नहीं मिला। ऐसे में शिक्षकों की ड्यूटी बतौर परीक्षक मूल्यांकन कार्य में लगा दी गई। मूल्यांकन ड्यूटी से शिक्षक बचना चाहते है। बुधवार को मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचकर शिक्षक व शिक्षिकाए बहानेबाजी करने लगे। लेकिन रामबाग और सेठ हरचरनदास कन्या इंटर कालेज के उपनियंत्रकों ने अवकाश देने से स्पष्ट मना कर दिया। कई परीक्षक तो ऐसे थे जो बीमारी का बहाना बनाने लगे,ऐसे परीक्षकों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के यहां से मेडिकल प्रमाण पत्र लाने के निर्देश जारी कर दिये गये। 

No comments:

Post a Comment