Thursday, 31 March 2016

पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का समापन

कोडरमा: सरकारी विद्यालयों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए सामाजिक विज्ञान व अंग्रेजी के लिए चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन बुधवार को हुआ। प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर मुख्य रूप से जिला शिक्षा पदाधिकारी पीपी झा मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर डीईओ प्रेम प्रकाश झा ने प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों को कई प्रकार की जानकारी दी। इसके अलावा शिक्षकों को रांची से ट्रे¨नग करके आए ट्रेनरों व डीडीसी सूर्य प्रताप ¨सह ने प्रशिक्षण दिया। बताते चले कि झारखंड माध्यमिक शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देशानुसार सरकारी उच्च विद्यालयों के बच्चों को शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न विद्यालयों से कुल 40 शिक्षक शामिल हुए। इसके अलावे राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत विद्यालय विकास समिति के सदस्यों को भी विधिवत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में नवल किशोर ¨सह, लालबहादूर ¨सह, रामकृष्ण गोप, जयकांत शर्मा, मनीष चंद्र ¨सह सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक शामिल थे।
विकलांग बच्चों के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को ले प्रशिक्षण

कोडरमा: बुधवार को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत बुधवार को कोडरमा स्थित उच्च विद्यालय में जिले के उच्च विद्यालयों के शिक्षकों को एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शारीरिक व मानसिक रूप से विकलांग व कमजोर बच्चों को गुणवतापूर्ण शिक्षा देना है। प्रशिक्षण डीईओ प्रेमप्रकाश झा के अलावे रांची से प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों से करीब 60 शिक्षकों ने भाग लिया। 

No comments:

Post a Comment