झालावाड़। प्रारम्भिक शिक्षा के राजकीय स्कूलों के शिक्षकों की अब बॉयोमेट्रिक मशीन से हाजरी लगेगी। सरकार ने लगातार स्कूलों में देर से पहुंचने वाले शिक्षकों पर अंकुश लगाने के मकसद से यह योजना शुरू की है। प्रथम चरण में झालावाड़ जिले में 101 तथा अजमेर जिले में 129 राजकीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में ये मशीनें लगाई जाएंगी।
उच्च स्तर पर होगी मॉनिटरिंग
स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति की मॉनिटरिंग प्रत्येक दिन राज्य स्तर पर आईटी विभाग के निदेशक स्तर पर जाएगी। वहीं जिला स्तर पर भी निगरानी रखी जाएगी। इसकी सूचना हर माह के आखरी में शिक्षा निदेशालय को भेजी जाएगी।
स्कूल पहुंचने का डलेगा समय
शिक्षकों द्वारा जिस पर स्कूल में प्रवेश किया जाएगा, वो समय मशीन में दर्ज होगा। देरी से पहुंचने वाले शिक्षकों को पहले चेतावनी दी जाएगी। लगातार देरी से आने वाले शिक्षकों की छुट्टी काटी जाएगी। सीएल के समाप्त होने पर पीएल काटी जाएगी। सभी अवकाश समाप्त होने पर वेतन काटा जाएगा।
अप-डाउनर्स की बढ़ेंगी मुश्किलें
यूं तो दूर-दराज व इंटीरियर के स्कूलों में समय पर नहीं आने वाले शिक्षकों को भी व्यवस्था से परेशानी होगी लेकिन नई व्यवस्था से सर्वाधिक दिक्कत अप-डाउन करने वाले शिक्षकों को होगी। झालावाड़ स्थानांतरण के लिहाज से प्रतिबंधित जिलों में शामिल होने के कारण यहां एक दशक से अधिक समय से करीब 800 शिक्षक-शिक्षिकाएं कोटा व अन्य क्षेत्रों से अप डाउन करते हैं। अप डाउनर्स भवानीमंडी, डग, चौहमला, मनोहरथाना, अकेलरा जैसे क्षेत्रों में पदस्थापित हैं। पारिवारिक व अन्य दिक्कतों के मद्देनजर अधिकारी भी इन्हें 'एडजस्टÓ कर लेते हैं।
एक मई से शुरू होगी स्कूलों में मशीनें लगाने की व्यवस्था एक मई से शुरू कर दी जाएगी। मई की शुरुआत में डाटा कलेक्शन होना शुरू हो जाएगा।
स्कूलों में शिक्षकों का अधिक से अधिक ठहराव हो। दूरदराज के स्कूलों में शिक्षक समय पर पहुंचे। इस उद्देश्य से स्कीम शुरू की है। रविन्द्र कुमार शर्मा, अतिरिक्त परियोजना समन्वयक, सर्व शिक्षा अभियान, झालावाड़
No comments:
Post a Comment