शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि प्राइमरी स्कूलों में सेवाएं दे रहे पैट शिक्षकों को प्रशिक्षण पूरा करने के बाद रैगुलर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीएड-नॉन बीएड पैट शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण अवधि तय की गई है।
उन्होंने कहा कि एनसीटीई के मापदंडों के अनुसार जेबीटी प्रशिक्षण पूरा करने के साथ ही उन्हें नियमित करने का प्रावधान है। उन्होंने यह जानकारी विधायक आशा कुमारी की गैर-मौजूदगी में संजय रतन की ओर से पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दी।
विधायक संजय रतन का कहना था कि बीएड-नॉन बीएड करने वाले शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण की समय अवधि अलग-अलग है लेकिन सबको एक साथ नियमित किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में इस समय 3,420 पैट शिक्षक हैं। इसके तहत बिलासपुर जिला में 155, चम्बा में 284, हमीरपुर में 95, कांगड़ा में 857, किन्नौर में 29, कुल्लू में 230, लाहौल-स्पीति में 65, मंडी में 474, शिमला में 453, सिरमौर में 304, सोलन में 188 तथा ऊना जिला में 286 पैट टीचर कार्यरत हैं।
सड़क निर्माण को नहीं बदलेंगे मापदंड
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विधायक महेश्वर सिंह की ओर से पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि सरकार बढ़ते यातायात घनत्व को ध्यान में रखकर ही सड़कों की परत तय करती है और इसके लिए तय मापदंडों में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया जाएगा। उन्होंने विधायक महेश्वर सिंह के प्रश्न के उत्तर में कहा कि ग्रामीण सड़कें तथा स्टेट हाईवे आईआरसी व एमओआरडी की स्पैसिफिकेशन के अलावा केंद्रीय मंत्रालय की ओर से तय मापदंडों के अनुसार ही इसे बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह मापदंड अपैक्स बॉडी आईआरसी की ओर से ही निर्धारित किए जाते हैं, जिसमें सरकार बदलाव नहीं कर सकती और लोक निर्माण विभाग उन्हीं मापदंडों पर कार्य करता है।

साइंस ब्लाक को मिलेगी राशि
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जयसिंहपुर के विधायक यादविन्द्र गोमा को प्रश्नकाल के दौरान आश्वस्त किया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालकरूपी में साइंस ब्लाक निर्माण के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि जल्द इसका निर्माण किया जा सके।

शिमला की सड़कें चौड़ी होंगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला शहर में सड़कों को चौड़ा करने के लिए करीब 70 स्थानों का चयन किया गया है, जिन पर कार्य किया जाना है। हालांकि फ्लाईओवर बनाने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015-16 और वर्ष 2016-17 के लिए इन कार्यों के लिए 47.77 करोड़ स्वीकृत किए गए और विभाग की ओर से सड़कों को चौड़ा करने की विभिन्न योजनाएं बनाई गई हंै। कसुम्पटी के कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह के प्रश्न के उत्तर में उन्होंने यह जानकारी दी।

No comments:
Post a Comment