Thursday, 31 March 2016

वित्तविहीन शिक्षकों ने किया मूल्यांकन बहिष्कार, नारेबाजी

भोगनीपुर, संवाद सहयोगी : पुखरायां स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए बने केंद्र पर बुधवार को वित्त विहीन शिक्षक संघ ने कार्य बहिष्कार किया और नारेबाजी करते हुए धरना दिया।

वित्तविहीन शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री रामफल कटियार ने कहा कि सपा ने चुनावी घोषणा पत्र में वित्त विहीन शिक्षकों को जीवकोपार्जन के लिए मानदेय देने की घोषणा की थी लेकिन सरकार बनने के बाद अभी तक मानदेय नहीं दिया गया है। जिला उपाध्यक्ष दिग्पाल ¨सह यादव ने कहा कि सत्र 2015 में शिक्षकों द्वारा मूल्यांकन कार्य बहिष्कार करने पर सरकार ने 6 माह का समय मांगा था लेकिन अभी तक मानदेय नहीं दिया। शिक्षकों को मानदेय नहीं दिया जाएगा तबतक वित्त विहीन शिक्षक मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करेंगे। सत्येंद्र ¨सह यादव, रामेंद्र चौरसिया, नरेंद्र सचान, सूर्यकांत मिश्रा, राज किशोर त्रिवेदी, जीतेंद्र कटियार, चंद्रशेखर सचान, अंजना मिश्रा, नीलम कटियार, मंजू यादव, गौरव मिश्रा आदि रहे।

No comments:

Post a Comment