फरीदाबाद राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा रजिस्टर नंबर 421 ब्लॉक फरीदाबाद के प्रधान रामेश्वर यादव की अध्यक्षता में स्थानांतरण नीति के विरोध में कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी फरीदाबाद सैक्टर 28 के सामने धरना प्रदर्शन किया गया।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा जिलाफरीदाबाद के प्रधान चतर सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार व शिक्षा विभाग
शिक्षकों के लिये नई स्थानांतरण नीति लागू करने जा रही है।इस नीति में
शिक्षकों की पूर्ण रूप से अवहेलना की गई है।शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक
जिले को सात जोन में बांटा गया है।इसी प्रकार फरीदाबाद जिले को भी सात
जोन में बांटा गया है।फरीदाबाद जिले का एक बड़ा भाग नगर निगम के अंतर्गत
आता है जिसमें जिले के प्राथमिक सरकारी स्कूलों के लगभग आधे से अधिक
शिक्षकों के पद स्वीकृत हैं।नगर निगम की सीमा में आने वाले स्कूलों को
जोन एक में रखा गया है।फरीदाबाद जिले के ग्रामीण क्षेत्र में आने वाले
स्कूलों को जोन दो से सात तक रखा गया है।इससे शिक्षा विभाग संतुलन कैसे
रखेगा।इसमें संघ व शिक्षकों को आशंका है कि शिक्षकों के साथ ज्यादतियां
होंगी।शिक्षक संघ हरियाणा सरकार से मांग करता है कि नई स्थानांतरण नीति
को निरस्त करे।वर्ष 2000 में लगे 3206 शिक्षकों के लिये सर ठोस नीति
बनाकर माननीय हाई कोर्ट में दे तथा उनको पदोन्नति व अन्य लाभ दें।दूसरे
जिलों में कार्य कर रहे प्राथमिक शिक्षकों का स्थानांतरण उनके मूल जिले
किया जाए,
हरियाणा सरकार ने समूचे स्कूल शिक्षा तंत्र को आनलाइन पिछले से किया
है।हरियाणा सरकार व शिक्षा विभाग ने प्राथमिक स्कूलों में आनलाइन सिस्टम
तो लागू कर दिया है परंतु इन स्कूलों में न तो कम्प्यूटर हैं और न ही
लैपटॉप की सुविधा उपलब्ध है एवं न ही इन्टरनैट की कोई व्यवस्था की गई
है।जिससे प्राथमिक शिक्षकों को आये दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा
है।सरकारी स्कूलों में इस कार्य के लिये पर्याप्त सुविधाएँ जैसे
कम्प्यूटर,लैपटॉप,इन्टरनैट एवं पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जाए।शिक्षकों
से गैर शैक्षणिक कार्य लेने बंद किये जाएं।प्राथमिक शिक्षकों की वेतन
कटौती वापिस लेने,नवचयनित शिक्षकों को नियुक्ति देने,प्राथमिक शिक्षकों
को सीधे प्रवक्ता पदों पर कोटा देने,पुरानी पेंशन नीति बहाल
करने,प्राथमिक स्कूलों को मूलभूत सुविधाएँ देने,सरकारी प्राथमिक स्कूलों
में चौकीदार व स्वीपर के पद स्वीकृत करने की मांगों का मांग पत्र खंड
शिक्षा अधिकारी फरीदाबाद के माध्यम से हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर
लाल खट्टर के नाम सौंपा।आज के धरना प्रदर्शन को संघ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष
रेखा शर्मा,महासचिव राजेश भाटी,कोषाध्यक्ष समय सिंह,,उपाध्यक्ष देवेन्द्र
गौड़,धर्मेंद्र अधाना,प्रवक्ता विजय मुदगिल,संयुक्त सचिव पवन
कुमार,बल्लभगढ के ब्लॉक प्रधान संदीप दीक्षित,सचिव हर प्रसाद,रामबीर ,बीर
सिंह,प्रवीन नागर,संजय खोखर,सुनील पाराशर,सुभाष जैन ,भूपेन्द्र,जगदीश
कौर,महेंद्र अधाना,प्रेम डाबर,धर्मेंद्र अधानाने विचार प्रकट किए।।धरने
के अन्त में खंड शिक्षा अधिकारी फरीदाबाद के माध्यम से हरियाणा के
मुख्यमंत्री श्रीमनोहर लाल खट्टर के नाम मांग पत्र सौंपा।
No comments:
Post a Comment