होशंगाबाद. जिला शिक्षा केन्द्र के निरीक्षण दल ने 5वीं की परीक्षा के दौरान गुरुवार को औचक निरीक्षण किया, तो केसला ब्लॉक की बांदरी माध्यमिक शाला में अतिथि शिक्षक श्रवण कुमार ब्लेक बोर्ड पर उत्तर लिख रहा था। वहीं माध्यमिक शाला हिरनखेड़ा
और माध्यमिक शाला भडंगचिखली में परीक्षार्थी एक ही कमरे में बैठे मिले और सभी परीक्षार्थियों के प्रश्नपत्र पर उत्तर लिखे हुए थे। इन शिक्षण संस्थाओं में सामूहिक नकल की आशंका जाहिर की गई है। निरीक्षण दल में एपीसी एनएस राजपूत, विनीत साहू और संतोष ठाकुर शामिल थे।
डीपीसी एसएस पटेल ने बताया कि संबंधित को नोटिस जारी किए जाएंगे। कार्रवाई के लिए जिपं सीईओ और जिला शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

No comments:
Post a Comment