संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत गठित
शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला ब्लॉक संसाधन केंद्र
धौलछीना में की गई। इसमें प्रतिभागियों को जानकारियां दी।
कार्यशाला में ब्लॉक समन्वयक हरीश ढैला ने शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के अहम बिंदुओं से शिक्षकों को अवगत कराया। कहा कि विकास खंड स्तर पर विद्यालय से बाहर रह गए बच्चों का चिन्हीकरण व नामांकन की सुनिश्चितता, 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों का विवरण लोगों के सामने प्रस्तुत किया जाना, जनहित में शिक्षा से संबंधित सूचनाओं को सार्वजनिक सूचनाओं को सार्वजनिक किया जाना, अपवंचित वर्ग के बच्चों को भेदभाव रहित वातावरण उपलब्ध कराया जाना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए भौतिक संसाधनों की सूचना व उपलब्धता सुनिश्चित किया जाना इसके प्रमुख बिंदुओं में शामिल हैं। इसके साथ ही बच्चों को शारीरिक दंड, मानसिक उत्पीड़न, जाति, धर्म, लिंग, क्षेत्र, भाषा आदि से संबंधित शिकायतों का निराकरण शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के माध्यम से किया जाता है। अजीम प्रेमजी संस्थान के दीवान नगरकोटी, योगेश ठाकुर, हरेंद्र बिष्ट, ए गोस्वामी, उम्मेद मनराल, सीसी तिवारी, रघुवीर सिंह मेहता, तपन तिवारी, रमेश महरा, हरि सिंह मेहता आदि थे।

No comments:
Post a Comment