Thursday, 31 March 2016

40 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतन

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2012 में नियुक्त हुए 40 हजार शिक्षकों को नियमित वेतन मिल सकेगा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार को सदन में जैसे ही इसकी घोषणा की पंचायती राज विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी लंबे समय से इस समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत थे। 
देवनानी ने बताया कि इसमें जो तकनीकी खामियां थी उन्हें दूर करते हुए शिक्षकों को यह तोहफा दिया है। इससे अब शिक्षक मन लगाकर स्कूलों में अध्यापन कार्य कराएंगे। देवनानी ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया। विभाग के उपायुक्त (प्रारंभिक) शिक्षा की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रोबेशन काल संतोषजनक पूरा कर लेने वाले शिक्षकों को नियमित वेतन श्रृंखला दी जाएगी। अभी तक इन शिक्षकों को प्रोबेशनकाल में मिलने वाला फिक्स मानदेय मिल रहा था। विभाग ने इन शिक्षकों को नियमित वेतन देने के आदेश में दो शर्तें भी जोड़ दी है। आदेश में कहा गया है कि नियमित वेतन शृंखला दिए जाने को नियमितिकरण और स्थायीकरण का आधार नहीं माना जाएगा। साथ ही नियमित वेतन देने का आदेश सुप्रीम कोर्ट में लंबित एसएलपी के अध्याधीन रहेगा। 

No comments:

Post a Comment