Thursday, 31 March 2016

नए डीएड-बीएड कॉलेज खोलने पर सरकार ने लगाई रोक

रायपुर। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे प्रदेश में डीएड (डिप्लोमा इन एजुकेशन), बीएड (बैचलर ऑफ एजुकेशन) और एमएड (मास्टर ऑफ एजुकेशन) के नए कॉलेज खोलने पर राज्य सरकार ने रोक लगा दी है। सरकार का तर्क है कि पहले से चल रहे कॉलेजों की सीट नहीं भर पा रही है, लिहाजा नए कॉलेजों को अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिया जाएगा।

नहीं चलेगी लेटलतीफी , उच्च स्तर पर होगी मॉनिटरिंग

झालावाड़। प्रारम्भिक शिक्षा के राजकीय स्कूलों के शिक्षकों की अब बॉयोमेट्रिक मशीन से हाजरी लगेगी। सरकार ने लगातार स्कूलों में देर से पहुंचने वाले शिक्षकों पर अंकुश लगाने के मकसद से यह योजना शुरू की है। प्रथम चरण में झालावाड़ जिले में 101 तथा अजमेर जिले में 129 राजकीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में ये मशीनें लगाई जाएंगी।

आज से बदलेगा स्कूल - अस्पताल का समय

एकअप्रैल यानी शुक्रवार से नया वित्तीय वर्ष प्रारंभ हो जाएगा। इसके साथ ही कुछ बदलाव भी होंगे। शुक्रवार से सरकारी अस्पतालों स्कूलों का समय भी बदल जाएगा। अस्पताल के आउटडोर का समय भी अब एक घंटा पहले हो जाएगा। इससे मरीजों को गर्मी में परेशानी नहीं होगी। 

इलाहाबाद : 175 छात्रो पर नियुक्त है मात्र एक शिक्षक , कैसे हो पढ़ाई

इलाहाबाद: सरकार जहां परिषदीय स्कूल में बच्चों के पंजीकरण पर जोर दे रही है वहीं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित स्कूलों में स्टाफ के अभाव में बच्चों का भविष्य नहीं निखर पा रहा है। कई स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती नहीं होने की वजह से एक शिक्षक के भरोसे स्कूल चल रहे हैं। सरकार शैक्षिक गुणवत्ता पर बल दे रही है।

6000 रुपए रिश्वत लेते शिक्षक गिरफ्तार, एक माह में 12 लोगों को निगरानी ने किया ट्रैप

पटना.भाउचर पर साइन करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में निगरानी ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला अरवल के डॉ भीम राव अंबेडकर गल्र्स हाई स्कूल का है।

बलरामपुर : बच्चों को उच्चारण सिखाएं शिक्षक , डॉयट में आयोजित प्रशिक्षण में शामिल हुए सौ शिक्षक कम पड़ी बैठने की जगह

संवादसूत्र, बलरामपुर : समावेशी शिक्षण का उद्देश्य शिक्षक को विद्यालय के आसपास के स्थानीय क्षेत्रों में बोली जाने वाली भाषा को समझने का तरीका बताना है। साथ ही उन्हें बोलचाल व समान्य भाषा के अंतर को समाप्त कर बच्चों को सही भाषा का बोध कराना है।

वर्ष 2015 के राष्ट्रीय और राज्य शिक्षक पुरस्कारों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाकर 15 अप्रैल की गयी, सभी बीएसए और एडी बेसिक को जारी किया गया आदेश

वर्ष 2015 के राष्ट्रीय और राज्य शिक्षक पुरस्कारों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाकर 15 अप्रैल की गयी, सभी बीएसए और एडी बेसिक को जारी किया गया आदेश

अतिथि शिक्षकों से सम्बन्धित समाचार

स्कूलों में शिक्षकों की कमी से जूझ रही सरकार अतिथि शिक्षकों की सेवा बारह माह लेने पर विचार कर रही है. इन्हे मानदेय भी पुरे वर्ष का मिलेगा. अभी तक शिक्षा सत्र के आठ माह इनमे काम लिया जाता है और उतना ही मानदेय का भुगतान होता है.

अतिथि शिक्षक करा रहा था नकल प्रश्नपत्र पर लिखे मिले उत्तर

होशंगाबाद. जिला शिक्षा केन्द्र के निरीक्षण दल ने 5वीं की परीक्षा के दौरान गुरुवार को औचक निरीक्षण किया, तो केसला ब्लॉक की बांदरी माध्यमिक शाला में अतिथि शिक्षक श्रवण कुमार ब्लेक बोर्ड पर उत्तर लिख रहा था। वहीं माध्यमिक शाला हिरनखेड़ा

हड़ताल पर रहे बेलहरी के शिक्षक, निलम्बन वापस

बलिया। शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के प्रावि बहादुरपुर में हुए एमडीएम प्रकरण के विरोध में प्राथमिक शिक्षकों का धरना गुरुवार को भी जारी रहा। बीआरसी बेलहरी पर शिक्षक संघ के सभी संगठन के पदाधिकारियों ने दरी पर बैठकर हड़ताल को समर्थन दिया। ऐलान किया गया कि जब तक शिक्षकों का निलंबन तथा फर्जी मुकदमा वापस नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।

4 शिक्षकों पर होगी एफआईआर

मुरार जनपद के रिकॉर्ड रूम में आग की चपेट में आईं 800 फाइलों की सूची 6 सदस्यीय टीम ने दो दिन में तैयार कर ली है। इनमें से अधिकतर अधजली स्थिति में हैं और संविदा शिक्षकों की भर्ती से जुड़ी हैं।

गणित के शिक्षक पढ़ाते हैं अंगरेजी

ऊंची दुकान, फीकी पकवान कहावत बना मॉडल स्कूल कोडरमा
कोडरमा बाजार : केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को आधुनिक शिक्षा देने के उद्देश्य से वर्ष 2012 में जिले के तीन प्रखंड कोडरमा जयनगर व मरकच्चो में खोले गये मॉडल स्कूल से अब लोगों का मोह भंग हो रहा है. 

शिक्षक कर्मियों को 15 दिनों का पितृत्व अवकाश

अब पटना विवि में शिक्षकों और कर्मचारियों को पितृत्व अवकाश देने की पहल विवि प्रशासन ने की है। पीयू प्रशासन ने एक प्रस्ताव पारित कर अपने शिक्षकों कर्मचारियों को 15 दिनों का पितृत्व अवकाश देने की योजना बनाई है। इस योजना का लाभ शिक्षक कर्मचारी दो बच्चों के जन्म के वक्त ले सकते हैं।

पूर्ण वेतनमान की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन

पटना.पूर्ण वेतनमान की मांग को लेकर बुधवार को शिक्षकों ने पटना में विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षक विधानसभा का घेराव करने निकले, लेकिन गर्दनीबाग के पास उन्हें रोक दिया गया। यहां शिक्षकों और पुलिस के बीच नोक-झोक हुई। आक्रोशित शिक्षक सरकार विरोधी नारे लगाने लगे और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

वेतन के लिए शिक्षकों ने डीएसई कार्यालय का किया घेराव

जमशेदपुर | बकायावेतन भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द से जल्द वेतन भुगतान करने की मांग की।

जुलाई में नियोजित शिक्षकों का होगा वेतन भुगतान

मधुबनी : प्रभारी जिला शिखा पदाधिकारी एवं कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना के साथ माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव बेचन झा के साथ मंगलवार को हुई बैठक के बाद निर्णय लिया गया कि 15 जुलाई के बाद नियुक्त नियोजित माध्यमिक एवं उचत्तर माध्यमिक शिक्षकों का वेतन भुगतान होगा.

बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन

पटना| पूर्ण वेतनमानकी मांग को लेकर बुधवार को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षकों ने गर्दनीबाग में विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षक विधानसभा का घेराव करने निकले थे, लेकिन गर्दनीबाग के पास उन्हें रोक दिया गया। यहां शिक्षकों और पुलिस के बीच नोक-झोंक हुई।

594 शिक्षक मैट्रिक और इंटर की कॉपी करेंगे जांच

एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर शहरके सात मूल्यांकन केंद्रों में से छह पर गुरुवार से मैट्रिक इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। इसमें से चार केंद्रों पर मैट्रिक की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। इसके लिए झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) ने कुल 400 परीक्षक नियुक्त किए हैं।

विद्यालयों में सृजित होंगे कंप्यूटर शिक्षकों के पद

महोबा, जागरण संवाददाता : मुख्यालय के शिक्षक रैन बसेरा में बुधवार को माध्यमिक कंप्यूटर अनुदेशक एसोसियेशन की बैठक आयोजित की गई। मंडलीय मंत्री प्रदीप रंजन द्विवेदी ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि 14 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन एवं अन्य अधिकारियों के साथ संगठन के पदाधिकारियों की वार्ता हुई थी।

बच्चों के साथ शिक्षकों की भी होगी ग्रेडिंग

गिरिडीह : अपने कर्तव्य के निर्वहन में कोताही बरतनेवाले शिक्षकों की मनमानी अब नहीं चलेगी। उन्हें नौनिहालों के भविष्य से अब और खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। इनकी मनमानी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन कई अहम कदम उठानेवाला है।

मूल्यांकन कार्य में परीक्षकों की बहानेबाजी

 हाथरस : शिक्षक को जहां बच्चे भगवान के रूप में पूजते हैं। वहीं शिक्षक अपने शिष्यों के भविष्य को लेकर आश्वस्त नहीं है। बुधवार को उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू करा दिया गया। लेकिन मोटा वेतन लेने वाले तमाम ऐसे शिक्षक व शिक्षिकाएं थे, जो मूल्यांकन कार्य से बचना चाह रहे थे और वो बीमारी का बहाना

वित्तविहीन शिक्षकों ने किया मूल्यांकन बहिष्कार, नारेबाजी

भोगनीपुर, संवाद सहयोगी : पुखरायां स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए बने केंद्र पर बुधवार को वित्त विहीन शिक्षक संघ ने कार्य बहिष्कार किया और नारेबाजी करते हुए धरना दिया।

मूल्यांकन में पहुंचे सिर्फ एक चौथाई शिक्षक

कानपुर देहात : बोर्ड परीक्षा के पहले दिन मूल्यांकन के लिए एक चौथाई शिक्षक केंद्रों पर नहीं पहुंचे। अब यह मूल्यांकन के प्रति रुचि न होने या फिर विरोध के चलते आंदोलन का परिणाम रहा, इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है। फिलहाल अफसरों ने दोनों मूल्यांकन केंद्रों से नदारद शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

गणित के डर को खत्म करने का काम करें शिक्षक

जागरण संवाददाता, रुड़की: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में गणित विषय को आसान ढंग से पढ़ाने को लेकर चल रही कार्यशाला का बुधवार को समापन हो गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि शिक्षक प्राथमिक कक्षाओं से ही बच्चों के अंदर से डर को खत्म करने का काम करें।

बाल अधिकारों से रूबरू हुए शिक्षक

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत गठित शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला ब्लॉक संसाधन केंद्र धौलछीना में की गई। इसमें प्रतिभागियों को जानकारियां दी।

ट्रेनिंग लेने अमेरिका जाएंगे सरकारी स्कूलों के शिक्षक

जोधपुर| प्रदेशके सरकारी स्कूलों के गुरु जी अब ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजे जाएंगे। इसमें उन्हें सिखाया जाएगा कि स्कूलों में शिक्षा के स्तर को कैसे बढ़ाया जाए, ताकि स्टूडेंट्स के मेंटल स्टेटस को बढ़ाकर स्कूल का वार्षिक रिजल्ट बेहतर किया जा सके।

40 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतन

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2012 में नियुक्त हुए 40 हजार शिक्षकों को नियमित वेतन मिल सकेगा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार को सदन में जैसे ही इसकी घोषणा की पंचायती राज विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी लंबे समय से इस समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत थे। 

एक भी परीक्षार्थी नहीं, शिक्षकों ने 38 उत्तर पुस्तिकाओं में हल कर दिए सवाल

प्राइमरी व मिडिल की परीक्षाओं को शिक्षकों ने मजाक बना दिया है। कहीं तो शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं में सवालों के उत्तर खुद लिख रहे हैं तो कहीं अनुपस्थित परीक्षार्थियों की कॉपियों को दीगर छात्रों से लिखवाया जा रहा है। ऐसे ही दो मामले बुधवार को बीईओ पहाडग़ढ़ बृजेश शर्मा ने टुड़ीला व जखौदा में पकड़े। कार्रवाई का प्रस्ताव जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा गया है। 

लंबित मांगों के लिए शिक्षक संघ ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

भास्करन्यूज | यमुनानगर  राजकीयप्राथमिकशिक्षक संघ की ओर से जिला प्रधान कृष्ण पाल राणा की अगुवाई में शिक्षकों ने मौलिक शिक्षा अधिकारी को लंबित मांगों के सिलसिले में सौंपा है। इस दौरान सरकार की वादाखिलाफी को लेकर दर्जनों जेबीटी टीचरों ने प्रदर्शन किया। राणा ने कहा कि सरकार बनते ही सीएम मनोहर लाल खट्टर ने संघ को उनकी लंबित मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था।

शिक्षक को सोलह माह से वेतन नहीं

सिरोही| राजस्थानशिक्षक संघ प्रगतिशील के मुख्यमहामंत्री धर्मेंद्र गहलोत ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर सोलह माह से शिक्षक का वेतन रोकने पर कार्रवाई कर वेतन भुगतान कराने की मांग की है।

पढ़ाई की पोल

बड़े महानगरों के शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक प्रभाव वाले सूत्रधारक शिक्षकों का भारी जमावड़ा देखा जा सकता है। कुछ वर्ष पहले एक विदेशी ने बातचीत में पूछा कि मैं कितने विद्यार्थियों को पढ़ाता हूं। मेरे सामने समस्या उत्पन्न हो गई कि मुझे वास्तविक तथ्य बताना चाहिए या नहीं! अगर मैं उससे यह कहता कि अकेले पांच सौ छात्र-छात्राओं को पढ़ाता हूं, तो यह उसके लिए जितना अविश्वसनीय होता, राष्ट्रीय छवि के लिए उतना ही शर्मनाक भी।

हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति परीक्षा की तैयारी शुरू

जमशेदपुर | नारायणाआईएएस एकेडमी में हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति परीक्षा की तैयारी के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। मंगलवार को संस्थान के निदेशक संजय कुमार ने बताया कि राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल एवं विज्ञान के लिए इन विषयों के जानकारों के मार्गदर्शन में अलग-अलग बैच की शुरुआत 3 अप्रैल से होगी। प्रतिभागी अभी से नामांकन करा अपनी सीट सुरक्षित करा सकते हैं।

ठकुराई गुट के शिक्षकों का प्रदर्शन

देवरिया में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक ठकुराई गुट के शिक्षकों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय मांगपत्र डीएम को दिया गया। इसके बाद शिक्षकों ने मूल्यांकन केंद्रों पहुंचकर मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया।

शिक्षक ने पेंशन के पांच लाख जमा कराए, कुछ नहीं मिला

सहकारीकानून की ढील के कारण शहर में चल रही सौ से अधिक क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटियों में लोगों का करोड़ों रुपया फंस गया है। कई सोसायटियां बंद हो चुकी है तो कई सोसायइटियों ने जनता के पैसों से दूसरे धंधे शुरू कर दिए। इन सोसायटियों में पैसा लगाने वाले आम लोगों की पुलिस भी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। 

BNA में कब होगी शिक्षकों की नियुक्ति?

लखनऊ. भारतेंदु नाट्य एकेडमी अकादमी(बीएनए) के छात्र देशभर में अपने अभिनय का लोहा मनवा रहे हैं लेकिन कॉलेज में शिक्षकों की काफी कमी है। यहां पर दो वर्षीय डिप्लोमा इन ड्रामेट्रिक आर्ट में प्रथम वर्ष में 16 छात्र व द्वितीय वर्ष में 15 छात्र है, जिनकी आंखों में थियेटर आर्टिस्ट व फिल्मी दुनिया में छा जाने का सपना

फर्जी डिग्री लेकर नौकरी करने वाले शिक्षक को तीन साल की कैद, जमानत पर रिहा

फर्जीडिग्री के आधार पर हांसी के एक सीनियर सेकंडरी स्कूल में 16 साल तक नौकरी करने वाले शिक्षक भारतभूषण को अतिरिक्त सेशन जज चंद्रशेखर की अदालत ने बुधवार को तीन साल की सजा सुनाई। अदालत ने आरोपित शिक्षक पर साढ़े तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का समापन

कोडरमा: सरकारी विद्यालयों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए सामाजिक विज्ञान व अंग्रेजी के लिए चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन बुधवार को हुआ। प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर मुख्य रूप से जिला शिक्षा पदाधिकारी पीपी झा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

प्रशिक्षण के बाद रैगुलर होंगे पैट शिक्षक : वीरभद्र

शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि प्राइमरी स्कूलों में सेवाएं दे रहे पैट शिक्षकों को प्रशिक्षण पूरा करने के बाद रैगुलर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीएड-नॉन बीएड पैट शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण अवधि तय की गई है।

CM वीरभद्र का कम्प्यूटर शिक्षकों को करारा जवाब

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कम्प्यूटर शिक्षकों को साफ कहा है कि विभाग में समायोजित होने के लिए पहले उन्हें कमीशन पास करना होगा। उन्होंने इस शर्त को अनिवार्य बताते हुए शिक्षकों को इसे पूरा करने को कहा है। इसके बाद कम्प्यूटर शिक्षक सरकार से खासे नाराज दिखे। मंगलवार सुबह कम्प्यूटर शिक्षकों का प्रतिनिधिमडंल अपनी मांगों को लेकर होलीलॉज में मुख्यमंत्री से मिला।

क्रिकेट बैट देने का झांसा देकर शिक्षक ने किया नाबालिग छात्र के साथ दुष्कर्म

भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन अंतर्गत नयी बस्ती पुलिस चौकी के पीछे रहने वाले  कारखाना मालिक के १२ वर्षीय नाबालिग लडके के साथ उर्दू की शिक्षा देने वाले शिक्षक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है ।

रिकॉर्ड रूम का ताला तोड़कर लगाई आग, शिक्षक भर्ती की फाइलें खाक

ग्वालियर.जनपद पंचायत मुरार के रिकॉर्ड रूम में रविवार रात 12:30 बजे के बाद गेट तोड़कर आग लगा दी। इससे संविदा शाला शिक्षक भर्ती, मिड डे मील व प्रौढ़ शिक्षा का रिकॉर्ड जलकर खाक हो गया। जिला पंचायत परिसर में रहने वाले कर्मचारी भारत सिंह ने आग की सूचना डायल-100 को दी।

शिक्षक संवर्ग की पदोन्नति को लेकर जनसुनवाई में कमिश्नर के पास पहुंचे शिक्षक

जबलपुर। मप्र शिक्षक संघ के संभागीय अध्यक्ष पं. शिवकुमार दीक्षित ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उच्च श्रेणी शिक्षक से प्रधानाध्यापक माध्यमिक शाला एवं सहायक शिक्षक से उच्च श्रेणी शिक्षक पद पर पदोन्नति प्रक्रिया विगत लम्बे समय से लंबित होने के कारण शिक्षक संवर्ग आक्रोशित है।

ऐसे कैसे बनेंगे शिक्षक!

आज देश का भविष्य बनानेवाले युवा का भविष्य ही अधर में है .पढ़ लिखकर भी अयोग्य साबित हो रहे है .उनके  डिग्री पर प्रश्न चिन्ह लग रहे है .कहने का मतलब की डिग्रीधारी तो है किन्तु योग्यता धारी नही है उनका ज्ञान अधूरा है .क्योकि किसी प्रकार डिग्री तो हासिल हो गयी किन्तु ज्ञान का अर्जन नही कर पाए इसलिए ज्ञान का अभाव बना हुआ है .

महराजगंज : पुरानी पेंशन की मांग के समर्थन में एक अप्रैल को शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे

महराजगंज : पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर एक अप्रैल को शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे। मंगलवार को उक्त आशय की जानकारी भीम सेन गौतम ने दी। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन के लिए एक अप्रैल को पूरे जिले के शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे।

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का फरीदाबाद में धरना

फरीदाबाद राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा रजिस्टर नंबर 421 ब्लॉक फरीदाबाद के प्रधान रामेश्वर यादव की अध्यक्षता में स्थानांतरण नीति के विरोध में कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी फरीदाबाद सैक्टर 28 के सामने धरना प्रदर्शन किया गया।

शिक्षक संघ एक अप्रैल से चलाएगा शिक्षा पखवाड़ा

राजकीयप्राथमिक शिक्षक संघ की संघ जिला एवं खंड कार्यकारिणी की एक बैठक मंगलवार को क्रांतिमान पार्क में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रधान प्रदीप कौर ने की। संघ के जिला प्रवक्ता संदीप मलिक ने बताया कि इस बार संघ सरकारी स्कूलों में बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराने को लेकर एक नई पहल कर रहा है, इसके तहत एक से 15 अप्रैल तक शिक्षा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा।