महोबा, जागरण संवाददाता : मुख्यालय के शिक्षक रैन बसेरा में बुधवार को
माध्यमिक कंप्यूटर अनुदेशक एसोसियेशन की बैठक आयोजित की गई। मंडलीय मंत्री
प्रदीप रंजन द्विवेदी ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि 14 मार्च को उत्तर
प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन एवं अन्य अधिकारियों के साथ संगठन के
पदाधिकारियों की वार्ता हुई थी।
जिसमें प्रदेश के चार हजार कंप्यूटर शिक्षकों को अब शिक्षा विभाग द्वारा 10 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा तथा विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षक का पद सृजन होने के बाद उन पदों पर सीधे समायोजित कर दिया जाएगा। इसके लिए मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए है। बुधवार को हुई बैठक में जनपद के सभी शिक्षकों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत कर हर्ष जताया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सत्येंद्र द्विवेदी, राजेंद्र गुप्ता, शशि, रूबी गुप्ता, सुधीर, पुरूषोत्तम तिवारी सहित बड़ी संख्या में संगठन के लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment