राजकीयप्राथमिक शिक्षक संघ की संघ जिला एवं खंड कार्यकारिणी की एक बैठक मंगलवार को क्रांतिमान पार्क में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रधान प्रदीप कौर ने की। संघ के जिला प्रवक्ता संदीप मलिक ने बताया कि इस बार संघ सरकारी स्कूलों में बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराने को लेकर एक नई पहल कर रहा है, इसके तहत एक से 15 अप्रैल तक शिक्षा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा।
इसमें अभिभावकों से व्यक्तिगत तौर पर संपर्क करते हुए सभी बच्चों का सरकारी स्कूलों में एडमिशन सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में गुणात्मक सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। इनमें उच्च शिक्षित एवं प्रशिक्षित अध्यापक कार्यरत हैं, जो बच्चों के शैक्षणिक, सामाजिक एवं मनोवैज्ञानिक विकास के प्रति कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा विभाग की ओर से नि:शुल्क किताबें, स्कूल बैग, स्टेशनरी वर्दी सहित सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। इसके अलावा बच्चों के लिए प्रोत्साहन राशि, मुफ्त शैक्षणिक भ्रमण, एससी बीसी एवं बीपीएल बच्चों के लिए मासिक वार्षिक प्रोत्साहन राशि का भी प्रावधान होता है। इसके साथ ही समय समय पर बच्चों का स्वास्थ्य जांच उपचार, स्वच्छ एवं पौष्टिक मध्याह्न भोजन, पहली कक्षा से ही अंग्रेजी सभी स्कूलों में उपलब्ध कराई जा रही है।

No comments:
Post a Comment