Thursday, 31 March 2016

6000 रुपए रिश्वत लेते शिक्षक गिरफ्तार, एक माह में 12 लोगों को निगरानी ने किया ट्रैप

पटना.भाउचर पर साइन करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में निगरानी ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला अरवल के डॉ भीम राव अंबेडकर गल्र्स हाई स्कूल का है।
भाउचर पर साइन करने के लिए मांग रहे थे पैसा
- मो राजू कुरैशी ने डॉ अंबेडकर गल्र्स हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य पर निगरानी में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था।
- कुरैशी ने कहा स्कूल में मेरी ओर से भोजन की आपूर्ति किया जाता था।
- कुरैशी ने आरोप लगाया है कि भोजन की आपूर्ति के भाउचर पर साइन करने के लिए प्रभारी प्राचार्य सुनील सिन्हा 6000 रुपए की मांग कर रहे हैं।
- कुरैशी के आरोप पर निगरानी ने प्रभारी प्राचार्य डॉ सुनील सिन्हा को ट्रैप कर पैसा लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
- निगरानी की ओर से मार्च में 12 लोगों को पैसा लेते हुए ट्रैप किया है।
- इस वर्ष अभी तक 32 लोगों को पैसा लेते हुए निगरानी ने ट्रैप किया है।

No comments:

Post a Comment