Thursday, 31 March 2016

मूल्यांकन में पहुंचे सिर्फ एक चौथाई शिक्षक

कानपुर देहात : बोर्ड परीक्षा के पहले दिन मूल्यांकन के लिए एक चौथाई शिक्षक केंद्रों पर नहीं पहुंचे। अब यह मूल्यांकन के प्रति रुचि न होने या फिर विरोध के चलते आंदोलन का परिणाम रहा, इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है। फिलहाल अफसरों ने दोनों मूल्यांकन केंद्रों से नदारद शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

जिले में अकबरपुर व पुखरायां में बनाये गये केंद्रों पर बुधवार से मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ। अकबरपुर इंटर कालेज में 22 जनपदों की दो लाख 82 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। इसके लिए 882 परीक्षक तथा 92 उप प्रधान परीक्षक लगाए गए हैं। मूल्यांकन के पहले दिन ही 92 उप प्रधान परीक्षक की जगह 52 ही आए। जबकि 882 में 260 परीक्षक ही कापियां जांचने पहुंचे। पहले दिन गणित की 189, ¨हदी की 111, विज्ञान की 125, चित्रकला की 88 समेत 513 उत्तरपुस्तिकाएं जांची गई। मूल्यांकन केंद्र प्रभारी भारत ¨सह ने बताया कि गुरुवार को भी अनुपस्थित रहे तो शिक्षकों के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी। पुखरायां के राजकीय बालिका इंटर कालेज में इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के लिए बुधवार को पहले दिन एक चौथाई से भी कम परीक्षक व उपप्रधान निरीक्षक उपस्थित हुए। यहां मूल्यांकन कार्य शुरू नहीं हो सका। मूल्यांकन केंद्र प्रभारी व प्रधानाचार्या रती वर्मा ने बताया कि केंद्र पर इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराने के लिए 746 परीक्षक व 70 उप प्रधान निरीक्षक लगाए गए हैं। बुधवार को पहले दिन शाम तक 9 उप प्रधान निरीक्षक व 125 परीक्षकों ने केंद्र पर उपस्थिति दर्ज कराई है, जिन्हें मूल्यांकन करने के बारे में जानकारियां दी गईं। गुरुवार से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू कराया जाएगा।

No comments:

Post a Comment