भास्करन्यूज | यमुनानगर राजकीयप्राथमिकशिक्षक संघ की ओर से जिला प्रधान कृष्ण पाल राणा की अगुवाई में शिक्षकों ने मौलिक शिक्षा अधिकारी को लंबित मांगों के सिलसिले में सौंपा है। इस दौरान सरकार की वादाखिलाफी को लेकर दर्जनों जेबीटी टीचरों ने प्रदर्शन किया। राणा ने कहा कि सरकार बनते ही सीएम मनोहर लाल खट्टर ने संघ को उनकी लंबित मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था।
लेकिन डेढ़ साल बीत जाने के बावजूद अभी तक उनकी मांगों पर विचार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से शिक्षक अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीईईओ को वे खंड स्तर पर भी ज्ञापन दे चुके हैं। महासचिव रतन कश्यप ने सरकार से नई तबादला नीति को तुरंत रद्द करने के साथ ही संघ द्वारा दिए सुझावों पर अमल करने की मांग की है। उन्होंने 3206 जेबीटी टीचरों के लिए ठोस रणनीति बनाकर उन्हें नियमित करने की मांग की है।
वरिष्ठ उपप्रधान जगजीत सिंह ने शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा द्वारा शिक्षकों को जुगाडु कहने पर भी कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि एक मंत्री को शिक्षकों को ऐसे अपमानित करना शोभा नहीं देता। इसके लिए उन्होंने मंत्री को शिक्षकों से माफी मांगने की बात कही है। मुस्तफाबाद खंड के प्रधान कुलवंत सिंह, जगाधरी के राकेश सैनी, रादौर के राम स्वरूप, छछरौली के महेंद्र सिंह कलेर ने भी सरकार की शिक्षा नीतियों की जमकर आलोचना की।

No comments:
Post a Comment