अब पटना विवि में शिक्षकों और कर्मचारियों को पितृत्व अवकाश देने की पहल विवि प्रशासन ने की है। पीयू प्रशासन ने एक प्रस्ताव पारित कर अपने शिक्षकों कर्मचारियों को 15 दिनों का पितृत्व अवकाश देने की योजना बनाई है। इस योजना का लाभ शिक्षक कर्मचारी दो बच्चों के जन्म के वक्त ले सकते हैं।
अबतक सिर्फ मातृत्व अवकाश की सुविधा थी, लेकिन कॉरपोरेट कल्चर की तरह ही पितृत्व अवकाश की शुरुआत होगी। विश्वविद्यालय की सभी प्राधिकार समितियों ने इस प्रस्ताव को पारित कर दिया है। अब राजभवन से अंतिम मंजूरी मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा।
सर्टिफिकेटदेने के बाद मिलेगी छुट्टी : पीयूप्रशासन ने पितृत्व अवकाश की छुट्टी का लाभ लेने के लिए जरूरी सर्टिफिकेट पहले ही जमा करने की शर्त रखी है। सूत्र बताते हैं कि कई बार शिक्षक या कर्मचारी छुट्टी के लिए कारण कुछ और बताते हैं जबकि वास्तविक स्थिति कुछ और होती है। इसलिए पीयू प्रशासन ने पितृत्व अवकाश के लिए जरूरी सर्टिफिकेट जमा करने को अनिवार्य बनाया है। इस संबंध में पटना विवि शिक्षक संघ (पूटा) के महासचिव प्रो. अनिल कुमार ने बताया कि पितृत्व अवकाश की पहल बहुत अच्छी है। इसका मानसिक लाभ विवि कर्मियों को मिलेगा। वहीं पूटा के पूर्व महासचिव प्रो. रणधीर कुमार सिंह ने बताया कि एकल परिवार वाले विवि कर्मियों को इसका स्पष्ट लाभ मिलेगा।
विश्राम अवकाश
ड्यूटी लीव
180 दिन काम अनिवार्य
विश्वविद्यालयके नियमों के अनुसार एक साल में 180 दिन का कार्यदिवस होना सभी शिक्षकों के लिए अनिवार्य है। इसमें विवि प्रशासन ने अलग-अलग प्रकार के अवकाश के अधिकार भी दिए हैं। इसमें अर्जित और आकस्मिक अवकाश तो दूसरी सेवाओं की तरह ही हैं। साथ ही कुछ अन्य कार्यों के लिए भी विवि शिक्षकों को अवकाश लेने का अधिकार है। अब इन्हीं अवकाशों में पितृत्व अवकाश भी जुड़ जाएगा।
विवि शिक्षकों को विश्राम अवकाश देने का भी प्रावधान है, लेकिन इसके लिए सात वर्षों का कार्य अनुभव आवश्यक है।
विवि शिक्षकों के लिए ड्यूटी लीव का प्रावधान है जिसमें किसी कॉन्फ्रेंस, सिम्पोजियम, सेमिनार आदि में भाग लेने के लिए एक एकेडमिक साल में अधिकतम 10 दिनों का अवकाश मिल सकता है।

No comments:
Post a Comment